जबकि सी.पी.एन. ने लगभग 20 सालों से विदेशी व्यापारों के साथ काम पर ध्यान दिया है, कपड़ा उद्योग की गतिविधियों के कारण उन्होंने महसूस किया है कि उनकी सेवाओं की आवश्यकता उनके अपने देश में भी है। यह स्क्रीन-वर्क्स जैसे व्यापारों को, उनकी संवृद्धि को कार्यकुशलता पूर्वक और लाभप्रद रूप से बढ़ाने के लिए एक शानदार अवसर देता है।
हमारे परावर्तक (रिफ्लेक्शन) पत्रक को पी.डी.एफ फॉर्मेट (अंग्रेज़ी में) डाउनलोड करने के लिए चित्र पर क्लिक करें।
हमारे परावर्तक (रिफ्लेक्शन) पत्रक को पी.डी.एफ फॉर्मेट (अंग्रेज़ी में) डाउनलोड करने के लिए चित्र पर क्लिक करें।
क्लीन बर्न ड्रायर सिस्टम
सैन्को टेकनोलॉजी लिमिटेड (नॉटिंघमशायर में स्थित ड्रायर इंजीनियर) और सी.पी.एन. लिमिटेड (यॉर्कशायर में स्थित टेक्स्टाइल स्क्रीन प्रिंट कंसल्टंट) मिलकर क्योरिंग सिस्टम की एक नई श्रेणी की शुरूआत कर रहे हैं।
क्लीन बर्न वह अद्भुत प्रणाली है जिसकी प्रतीक्षा छपाई उद्योग 2500 ईसा पूर्व से कर रहा है, जब मिस्र और यूनान के निवासीयों ने स्टेंसिल का प्रयोग किया था।
• इंक (स्याही) की क्योरिंग (नई स्याही प्रणालियाँ -
फॉरमेल्डिहाइड-मुक्त, पी.वी.सी-मुक्त, थैलेट-मुक्त)।
• धुलाई-योग्यता - ग्राहक के धुलाई-मानकों के मानदंडों को पूरा करना।
• कपड़े का रंग फीका पड़ना और झुलसना, खासकर सफेद कपड़ों का।
• सम्पूर्ण भट्टी में तापमान का नियंत्रण।
• बेल्ट की धीमी गति - हर घंटे क्योअर की गई छपाई की संख्या में बढ़त।
• ताप का नुकसान - ड्रायर में अपर्याप्त ऊष्मारोधन (इन्स्यूलेशन)।
• फैक्टरी और वातावरण में प्रदूषण।
• गैस केवल अंशत: जलती हैं, और अवशेषों को वातावरण में छोड़ दिया जाता है।
• संदूषण - यदि स्याही ठीक से क्योअर नहीं की गई है।
सैन्को टेकनोलॉजी (इससे पहले कैलमेट/एस.टी. टेकनिकल के नाम से जाने जाते थे) और सी.पी.एन., दोनों छपाई उद्योग के अपने-अपने वैश्विक अनुभव, अर्थात, चीन, भारत, थाईलैंड, श्रीलंका, मादागास्कर, ऑस्ट्रेलिया, तुर्क, संयुक्त राज्य अमरीका और यूरोप, को लेकर भागीदारी करने के लिए एक साथ आए हैं।
यह भागीदारी कई सालों से विश्व भर में ड्रायर आपूर्ति करने और गैस, बिजली, कपड़ा, जलवायु तापमान और स्याही प्रणालियों से सम्बन्धित समस्याओं को समझते हुए बनी है।
कार्बन ट्रस्ट
उर्जा-कार्यक्षम ऋण
कार्बन ट्रस्ट एक स्वतंत्र, अलाभकारी कम्पनी है जो सरकार द्वारा 2001 में यू.के. में निम्न कार्बन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु स्थापित की गई थी। इसकी कार्बन ट्रस्ट सल्यूशन सेवा जलवायु परिवर्तन की सामाजिक चुनौतियों के लिए प्रायोगिक समाधान प्रदान करती है, जिसके लिए यह कार्बन उत्सर्जन के माध्यमों की पहचान करने और उसे कम करने के लिए व्यापार और सार्वजनिक क्षेत्र के साथ मिल कर कार्य करती है, साथ ही साथ कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन को कम करने के लिए उर्जा कार्यक्षमता में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसे प्राप्त करने का एक तरीका यह है एस.एम.ई. को उर्जा की बचत करने वाले उपकरणों में निवेश करने के लिए £3,000 (INR 231000) और £400,000 (INR 30800000) के बीच तथाकथित ब्याज-रहित उर्जा-कार्यक्षमता ऋण उपलब्ध कराना।
• ब्याज रहित ऋण उद्योगों को उत्कृष्ट उपकरणों की खरीद सम्बन्धी कीमत अवरोधों को पार करने में में मदद करता है।
• प्रस्तावित उर्जा बचत कार्बन ट्रस्ट द्वारा नियुक्त किए गए उर्जा परामर्शदाता द्वारा स्वतंत्र रूप से मूल्यांकित की जाएगी। बहुतांश मामलों में बचाई गई उर्जा में से ही ऋण की मासिक किश्त का भुगतान हो सकता है, अर्थात, आपका उपकरण स्वयं ही अपना भुगतान करेगा।
• ब्याज रहित ऋण के लिए आवेदन पत्र भरने में बहुत आसान है और इसे भरने में केवल 15 मिनट लगते हैं - सैन्को और सी.पी.एन. आवेदन भरने में आपको सहायता प्रदान करेंगे।
• ब्याज रहित ऋण हेतु आवेदन के पंजीकरण और जमा करने के 2 सप्ताहों के अन्दर कार्बन ट्रस्ट सभी आवेदनों का उत्तर देगी ।
विद्यमान उपकरण जिनमें क्लीन बर्न तकनीक नहीं है, उन्हें सैन्को दल के इंजीनियर द्वारा, ड्रायर का कार्बन कम करने के लिए रूपान्तिरित किया जा सकता है। हालाँकि उत्सर्जन में घटाव, उर्जा में बचत और वायु-प्रवाह उतना नहीं होगा जितना कि सम्पूर्ण क्लीन बर्न ड्रायर से प्राप्त होता है, लेकिन फिर भी यह काफी हद तक महत्वपूर्ण होते हैं।
महत्वपूर्ण रूप से, ये ड्रायर पूर्णतः यू.के. में बनाए जाते हैं, जिसका अर्थ है कि सर्विसिंग और तकनीक-सम्बन्धी सहायता आसानी से उपलब्ध होती है। क्लीन बर्न ड्रायर इस तरीके से बनाया गया है कि यह एक दिन में संस्थापित किया जा सकता है और इसे बहुत ही कम रखरखाव की आवशयकता होती है। तकनीकी सहायता बिना कॉल के प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (पी.एल.सी.) द्वारा दी जा सकती है।
तकनीकी सहायता बिना कॉल के प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (पी.एल.सी.) द्वारा दी जा सकती है। हैवरहिल, सफ़ोक में स्थित स्क्रीनवर्क्स के उत्पादन प्रबंधक, डंकन गिलमर, एक नया क्लीन बर्न ड्रायर सिस्टम खरीद रहे हैं। उन्होंने ड्रायर की पूर्ण कीमत के लिए ब्याज रहित ऋण हेतु आवेदन दिया है, जिसमें पुराने ड्रायर को सेवा मुक्त करने की कीमत, पाइप के काम, नालियाँ एवं संस्थापन भी शामिल है। डंकन, उत्सर्जन में घटाव तथा गैस और बिजली के कम प्रयोग द्वारा होने वाली वित्तीय बचत के घटकों के आधार पर इस ड्रायर की खरीद को उचित ठहराते हैं। लेकिन इसके अलावा, ड्रायर द्वारा प्रदान की गई बढ़ी हुई गति, उन्हें दो पारियों में काम किए बिना, उनकी उत्पादकता बढ़ाने मदद करेगी। यह अनुमान लगाया जाता है कि उनकी CO2 की वार्षिक बचत लगभग 12 टन CO2 होगी - केवल एक पारी में काम करना ध्यान में रखा जाए, तो 24 टन। इसमें, एक अतिरिक्त पारी न चलाने की वजह से होने वाली अतिरिक्त बचत जैसे मज़दूर, प्रकाश व्यवस्था, तापन, आदि, को ध्यान में नहीं लिया गया है।
क्लीन बर्न सिस्टम ने स्क्रीनवर्क्स को एक कदम पीछे लेकर अपनी व्यापार की कार्यनीति पर दुबारा विचार करने का अवसर दिया है। व्यापार को एक तटस्थ दृष्टिकोण से देखने के लिए डंकन ने सी.पी.एन. की सेवाएँ ली हैं, क्योंकि अगले पाँच सालों के लिए वे निरंतर वृद्धि का अनुकरण कर रहे हैं। सी.पी.एन. द्वारा दिए गए परामर्श विद्यमान इमारत में व्यापार की पुनःसंरचना करने के लिए बेहतर नक्शे और नई कार्यप्रणालियों के स्वरूप में हैं।
छपाई कार्य-विधि में ड्रायर का महत्व और डिज़ाइन उत्पादक तथा ग्राहक के लिए हमेशा गौण रहे हैं। ड्रायर पर एक कलंक है कि वो केवल धातु का एक बक्सा है जो पैसे बर्बाद करता है, क्योंकि ज़्यादातर ग्राहक मूल्य देकर ड्राइंग सिस्टम खरीदते हैं। लेकिन वे नहीं जानते कि ड्रायर उनके लिए कितना महँगा पड़ता है, नहीं समझते कि ड्रायर उनके कर्मचारियों, पर्यावरण और उनके खुद के उत्पाद को कितनी हानि पहुँचाता है। ज़्यादातर ड्रायर उत्पादक असल में प्रिंट मशीन उत्पादक होते हैं, क्योंकि वे उपकरणों कि लिए ‘केवल एक दुकान जहाँ सब मिलता हो (वन-स्टॉप शॉप)’, बनना चाहते हैं। ग्राहकों के ‘कार्बन पदचिह्न’ महत्वपूर्ण रूप से कम करने के लिए कोई तकनीकी उन्नति नहीं हुई है। बहुत से उत्पादक गैस और इलेक्ट्रिक तापक प्रणालियों के लिए, खास डिज़ाइन किए हुए कार्बन कम करने वाले ड्रायर की बजाए आम रूप से उपलब्ध कॉम्पोनन्ट का प्रयोग करते हैं। सैन्को ने उनके बर्नर में नासा की तकनीक का प्रयोग किया है, जबकि इस क्लीन बर्न ड्रायर सिस्टम के अंदर इसके साथ ही हाइ-टैक फैन तकनीक का प्रयोग किया गया है। सी.पी.एन. लिमिटेड के जॉन जैक्सन कहते हैं कि ड्रायर छपाई कारख़ाने का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है। उचित ड्रायर का इस्तमाल करके एक छपाई कारख़ाना अपने गुणवत्ता-सम्बन्धी और तकनीकी मुद्दों को दूर कर सकता है, अर्थात :




